आग से चार घर राख ।हजारो की संपति जलकर स्वाहा ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।प्रखंड क्षेत्र के डबरिया परसौनी गाव मे शनिवार की सुबह खाना बनाने के क्रम मे अचानक लगी आग से चार घर जलकर राख हो गये।ग्रामीणो के द्वारा घटना की सूचना थाना को दिया गया जहा से फायर ब्रिगेड की गाडी को तुरंत भेजा गया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आग की इस घटना मे मंगल बैठा ,परसन बैठा,गणेश बैठा,व भरोस बैठा का घर समेत घर मे रखे आनाज ,कपडा बर्तन व नगदी समेत सबकुछ जलकर राख हो गया। मुखिया पति धर्मेन्द्र सिह ने बताया कि घटना की खबर थाना से लेकर अंचलाधिकारी तक दे दिया गया है तथा पंचायत के स्तर पर पिडितो के बिच राहत पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है ।घटना के बाद पुरे गाव मे सन्नाटा छाया हुआ है।अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सुचना पर संबंधित राजस्व कर्मचारी को जांच का आदेश दे दिया गया है ।रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार