58 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया । एक संवाददाता
पूजहां श्रीनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह दियारा क्षेत्र के बैजुवा गांव के समीप 58 बोतल देसी शराब के साथ एक कारोबारी को दबोच लिया । थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से कारोबारी शराब लेकर आ रहे हैं। तत्क्षण पुलिस बल के साथ बैजुवा गांव के समीप शराब सहित एक कारोबारी को दबोच लिया गया ।उन्होंने बताया कि कारोबारी के पास से एक बैग में 58 बोतल शराब बरामद किया गया है ।जो बबली बंटी देसी शराब है । गिरफ्तार शराब कारोबारी बैरिया थानाक्षेत्र के तधवानंदपुर खलवा टोला के यादोलाल यादव है ।जो उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहा था । उसे दबोच कर थाना लाया गया। शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments
Post a Comment