एक पिस्टल दो देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों ने बैंक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। छापेमारी में शामिल पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। ( आ.स.से ) बेतिया पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को लूट की योजना बनाते वक्त छापेमारी कर एक पिस्टल दो देशी बंदूक तथा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में आरक्षी अधीक्षक बेतिया जयंत कांत ने बताया ,कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराध कर्मी मनुआपचल थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के नजदीक किसी बड़ी घटना कर्म को अंजाम देने के लिए एकत्रित होकर योजना बना रहे हैं ।सूचना मिलने के साथ ही आरक्षी अधीक्षक ने सदर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापेमारी दल में संजय कुमार मनुआपुल ,राजेश कुमार तकनीकी शाखा प्रभारी,राजेश कुमार झा तकनीकी शाखा प्रभारी, मनीष कुमार शर्मा थानाध्यक्ष चनपटिया, रामाशीष यादव मनुआपुल, सिपाही मुन्ना कुमार, अजय कुमार ,तथा तकनीकी सखा में प्रतिनियुक्त अन्य पुलिस बल शामिल थे ।गठित पुलिस दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के नजदीक छापेमारी की ,जिसमें इजहार अहमद लोडेड पिस्तौल, नन्हे उर्फ सरफराज आलम लोडेड देसी कट्टा, अफसर आलम लोडेड कटा ,इरशाद आलम पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा लूंगी ,एवं दो जिंदा कारतूस ,धनंजय कुमार दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए ।गिरफ्तार अपराधियों ने बीते दिनों छावनी बैंक लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि लूट की राशि को सभी ने मिलकर बांट लिया है ,तथा 40000 रुपैया बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा की गई है ।पुलिस ने जब सर्च किया तो उनके पास से ₹30000 नगद राशि भी बरामद की गई ।पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में बैंक ऑफ इंडिया के खाते को फ्रीज कर दिया है ।सभी अपराधी कर्मी शातिर अपराधी हैं । पूर्व से गिरफ्तार 5 अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है ।हत्या जैसे संगीन अपराध में जेल जा चुके हैं ।इन लोगों के द्वारा हाल ही में रामनगर थाना क्षेत्र में दो लूट की घटनाओं मैं अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इन लोगों की गिरफ्तारी से बहुत बड़ी लूट की घटना होने से बची है ।बेतियापुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है ।गिरफतार किए गए अपराधियों के विरुद्ध बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में कांड संख्या 25 बटा 2019 रामनगर थाना कांड संख्या 280 बटा 18 चनपटिया थाना कांड संख्या 234 बटा 2014 मनुआपुल थाना कांड संख्या 111 बटा 2019 दर्ज ह।गिरफ्तार अपराधियों में एक सीएसपी संचालक तथा इंजीनियर भी शामिल है, जो अपराध की दुनिया में शामिल है। आरक्षी अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि पुलिस अब सभी क्षेत्रों पर पैनी नजर रख रही है। पूर्व के दिनों में अपराध की घटनाओं में केवल कुख्यात अपराधी ही शामिल होते थे ।लेकिन अब अपराध की घटनाओं में नए नए चेहरे शामिल हो रहे ह। इसमें अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग भी चले आते हैं ।ऐसे में पुलिस को अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए अब जमाने के हिसाब से अपनी खुफिया सूत्र को मजबूत करना होगा ।आगे उन्होंने बताया कि पुलिस सभी क्षेत्रों में अपनी खुफिया सूत्र मजबूत कर रही है। जिससे कि पुलिस को तमाम गतिविधियों का पता चल सके। चाहे वह देश विरोधी हो राज्य विरोधी हो या लूटपाट की घटना हो सब पर नजर रखी जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार