*200 प्वाइंट रोस्टर को लागू करने, आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण खत्म करने व आदिवासियों को जमीन पर वन अधिकार कानून के तहत भू अधिकार देने के लिए केन्द्र सरकार अध्यादेश लाये* *अडाणियों अम्बानियों, मनुवादियों, फासीवादियों के नये भारत की नहीं जनता के भारत की जरूरत*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया में 5 मार्च को आज दलित लोकतांत्रिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले,राजद,रालोसपा ने केन्द्रीय पुस्तकालय बेतिया से समाहरणालय चौक तक मार्च निकाला। जहां अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर आरक्षण बचाने व संविधान और देश को बचाने का संकल्प लिया गया।जहां सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के केन्द्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज मोदी सरकार मजदूर किसानों को लूटने वाले अडाणियों-अम्बानियों , हिंदु- मुस्लिम नफ़रत बढ़ाकर मौब लीचिंग कर हत्या करने वाले , चुनावी जीत के लिए हिन्दुस्तान-पाकिस्तान कर भारतियों के बेटों की बलि लेनेवाले वाले फासीवादियों, आरक्षण और 200 प्वाइंट रोस्टर खत्म कर दलितों पिछड़ों के अधिकार खत्म करने वाले मनुवादियों का नया भारत बना रही है ।जो जनता के लिए गुलाम और मध्ययुगीन बर्बर भारत से भी बदतर दिख रहा है। आज जबकि देश को जनता का भारत बनाने की जरूरत है। माले नेता ने आगे अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत बंद जनता का भारत बनाने की लड़ाई का हिस्सा है । उन्होंने 13प्वांइंट रोस्टर को खत्म कर 200प्वाइंट रोस्टर लागू करने के लिए केन्द्र सरकार से अध्यादेश जारी करने की मांग की। माले नेता ने जदयू की बैठक में 200 प्वाइंट रोस्टर के पक्ष में लिए गए प्रस्ताव को नाटकीय बताते हुए कहा कि यदि नीतीश सरकार इसके बारे में गम्भीर है तो विधानसभा का आवश्यक विशेष सत्र बुलाकर कर प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे और अध्यादेश लाने की मांग करें। सभा को संबोधित करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मुन्ना त्यागी ने कहा आज संविधान और देश को बचाने की जरूरत है।सभा को रालोसपा नेता नंदकिशोर कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए आरक्षण को बचाने और न्यायपालिका में आरक्षण के लिए संघर्ष का आह्वान किया।बहुजन महासभा के नाथू रवि ने भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा दिया और दलितों के अधिकार आन्दोलन को तेज करने का आह्वान किया।सभा का संचालन विजय कश्यप ने किया ।सभा व मार्च का नेतृत्व माले नेता सुनील कुमार राव,इनौस के सुरेन्द्र चौधरी,मोजम्मिल मियां, विनोद कुशवाहा,जोखु चौधरी,आशा राम, ठाकुर साह,राजद के प्रभु यादव, जुल्फिकारुल आजम भुट्टो, के एल हवारी ,रालोसपा के रामाशंकर कुशवाहा वह अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया ।-वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाकपा-माले

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार