चार लाख के जाली नोट के साथ के कारोबारी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया सेसोनू भारद्वाज बेतिया । बेतिया पुलिस ने जाली नोट कारोबारी सहित जाली नोट बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान जयकांत में पत्रकारों को बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली की कुछ अज्ञात भारतीय जाली नोट तस्करों द्वारा भारतीय जाली नोट की तस्करी करने के लिए बेतिया शहर क्षेत्र में आने वाले हैं सूचना प्राप्त होते हैं पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम की गठन की । गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र स्थित कोतवाली चौक से दो दो हजार के 200 नोट कुल कुल ₹400000 भारतीय जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर बंगाल का रहने वाला है जिसकी पहचान जुलकर शेख के रूप में की गई है नोटबंदी के बाद के अब तक का यह बहुत ही बड़ा खेद है इसकी गिरफ्तारी से भारतीय जाली नोट तस्करों में भय पैदा हुआ है । उन्होंने यह भी बताया कि इसमें संलिप्त स्थानीय लोगों की भी पहचान की जा रही है जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान सहित तकनीकी सेल कई सिपाही मौजूद थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि इस छापामारी पुलिस टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार