ससूर पर बलात्कार के प्रयास का आरोप

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /जगदीशपुर संवाद सूत्र:- बेतिया। जगदीशपुर के एक गांव में ससुर ने बहू के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया है। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी व दहेज प्रताड़ना की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। अगर एफआईआर में छेड़खानी की धारा का प्रयोग हुआ होगा तो उसे आवेदन में दिए गए तथ्यों के आधार पर बलात्कार के प्रयास में तब्दील कर दिया जाएगा। एफआईआर में पीडि़ता ने बताया कि वह अपने पति के साथ मुंबई में बच्चों को लेकर रहती थी। उसके पति का संबंध दूसरी महिला से हो गया। जिसका विरोध वह करने लगी। इसके बाद पति ने महिला को मारपीट कर दो बच्चों समेत अपने गांव पहुंचा दिया। जहां ससुर ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर उसकी जान बची। बाद में ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार