अंचलाधिकारीअब बीडीओ का भी काम संभालोंगें

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- जिला में प्रखंड विकास पदाधिकारियों की 1 फरवरी से चल रही सामूहिक अवकाश को देखते हुए हड़ताल के कारण सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सभी अंचल अधिकारियों को बीडियों का प्रभार सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। हड़ताल पर गए पदाधिकारियों से जवाब तलब करने का निर्णय लिया गया है ,इसी सप्ताह से अनुशासनिक कार्रवाई करने की दिशा में सरकार ने कदम उठा लिया है। प्रखंडों के अंदर कामकाज बाधित नहीं हो, इसके लिए अंचल अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर को इन ग्रामीण विकास पदाधिकारियों के समक्ष तथा मान्य बनाने के आदेश भी लागू कर दिए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव कमल तनुज ने सभी जिलाधिकारियों और डीडीसी को पत्र लिखकर नए आदेश का पालन करने की हिदायत भेज दी है। वैकल्पिक उपाय के तहत तो प्रखंड विकास पदाधिकारियों की , सारे प्रखंडों में बीडियों के प्रभार अंचलाधिकारी यों को सौंपने का आदेश जिला पदाधिकारी एवं और जिला उप विकास आयुक्त को प्राप्त हो गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारियों की 1 फरवरी से चल रही सामूहिक अवकाश पर चले जाने से इस हड़ताल को सरकार ने अनाधिकृत घोषित कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार