पिस्तौल व मैगजीन के साथ हथियार का तस्कर गिरफ्तार ---- पिस्तौल को बगहा ले जाने की थी साजिश
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
, बेतिया : पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सहित हथियार के तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी जयंत कांत ने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल मैगजीन सेलफोन व अन्य सामग्री जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि हथियार के तस्कर मुंगेर जिला के बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर निवासी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह पिस्तौल को बगहा ले जाने की फिराक में था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरीवाटिका चौक के समीप से रविवार की शाम उसे दबोच लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने बानु छापर के कुंदन तिवारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस काफी अरसे से कुंदन की तलाश में थी। बताया जाता है कि एसपी को गुप्त सूचना मिली की हर्बर्ट का चौक पर एक बदमाश पिस्तौल के साथ खड़ा है। वह बगहा जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना के आलोक में एसपी ने सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में टीम गठित की। डीएसपी व टीम शामिल मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्री राम सिंह ने हरीवाटिका का चौक पर छापेमारी की। पुलिस को देख पप्पू भागने की कोशिश किया लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। उसके शरीर की तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार मैगजीन अन्य सामग्री बरामद हुआ।
इनसेट
बगहा के ठेकेदार को देनी थी पिस्तौल
एसपी ने बताया कि पूछताछ में पप्पू ने स्वीकार किया है कि पिस्तौल मुंगेर से लाया जा रहा था जिसे बगहा के बालू ठेकेदार अविनेश को देनी थी। अविनेश के भाई अविनाश ने पप्पू को पिस्तौल दिया था। दोनों भाई मुंगेर के रहने वाले हैं
इनसेट
पिस्तौल पहुंचाने के मद में मिला था दो हजार रुपए
पुलिस सूत्रों के अनुसार पप्पू को पिस्तौल पहुंचाने के मद में दो हजार रुपया मिला था। रुपए के लालच में वह पिस्तौल पहुंचाने को तैयार हो गया था। पूछताछ में पप्पू ने इसका खुलासा किया है। मुंगेर से पिस्तौल लेकर पप्पू शनिवार को ही बेतिया गया था। बगहा जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिलने के कारण वह बेतिया में ही ठहर गया था।

Comments
Post a Comment