जमीन पर घर बनाने से रोक, मांगी रंगदारी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। नगर के उवर्शी सिनेमा रोड में मकान बनवा रहे भैरोगंज के नड्डा निवासी किसान हीरालाल गुप्ता से कतिपय तत्वों ने दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पैसा नहीं मिलने पर मकान नहीं बनने दे रहे है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि हीरालाल गुप्ता की शिकायत पर दिनानाथ चौधरी व शोभा देवी के विरूद्ध रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में हीरालाल गुप्ता ने वे पूर्व में खरीदी गयी अपनी जमीन पर मकान बनवाने का काम शुरू कर रहे थे। तभी दिनानाथ चौधरी व शोभा देवी वहां पहुंच गए। दोनों ने मकान बनाने से मना कर दिया। दोनों का कहना था कि दो लाख रुपया रंगदारी मिलने के बाद ही मकान बनाने दिया जाएगा। जबकि उक्त जमीन पर हीरालाल गुप्ता के पक्ष में पूर्व से सभी कागजात व न्यायालय के आदेश है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार