लालबाजार से दिनदहाड़े नगदी लैपटॉप व सेलफोन की चोरी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया : चोरों ने दिनदहाड़े लाल बाजार के घर को निशाना बनाया है। रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की पत्नी अनुपमा श्रीवास्तव के घर से दिन को आभूषण, 50 हजार रुपए नकदी, लैपटॉप, सेलफोन आदि की चोरी कर ली है। मामले में अनुपमा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दिए आवेदन में अनुपमा ने बताया है कि वाह शांति नगर के दिनेश प्रसाद के मकान में किराए पर रहती है। 4 फरवरी की दोपहर घर में ताला बंद कर किसी काम से बाहर चली गई। 15 मिनट के बाद वापस लौटी तो देखी कि ताला खुला है। घर में रखे गए आभूषण, लैपटॉप, सेलफोन सहित 50 हजार रुपये गायब है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार