सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:-  सिकटा- -संवाद-सूत्र- - लठियांही से  प्रखंड मुख्यालय को जोडने वाली सडक जर्जर हो गया है। सडक पर जलजमाव व कीचड से ग्रामीणों की परेशानियां बढ गई है। लठियांही प्राथमिक विद्यालय में पढने वाले छात्रों को भारी कठिनाई उठानी पड रही है। करीब पच्चीस साल पहले बने इस सडक का मरम्मत भी आज तक नही किया जा सका है। इससे सडक की स्थिति का आकलन आसानी से किया जा सकता है। इसे मुखिया व विधायक भी नही सुन सके। प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक सडक बनाने की दुखडा सुनाया गया। पर कही से लाभ नही मिला। आज भी सडक जर्जरता का ब्यान कर रहा है। अंततः ग्रामीणों ने इस सडक के मरम्मत का गुहार सूबे की सरकार से लगाया है। ग्रामीणों मे सुबा आलम , नाहिल राज , भूट्टी सिंह , महम्मद नाजिम , शम्भू यादव , रामावतार , अफरोज आलम , तारकेश्वर शर्मा , महम्मद हारूण , राजदेव साह , फैज अहमद आदि ने इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को शिकायत दिया है। जिसमें कहा है कि इस सडक की दुर्दशा व ग्रामीणों की परेशानी को लेकर प्राथमिक विद्यालय के छात्र लगभग एक साल पहले जिला मुख्यालय के सडक को जाम कर अपना दुखदर्द प्रशासन को सुनाया था।  जिसे बीडीओ ने सडक मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया था। पर मरम्मत आज तक नही हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि यह सडक बैशखवा जिला मुख्यालय की सडक से मुजौना , लठियांही , झुमका , सिरिसिया कुर्सीबरवा होते हुये सिकटा जाता है। इसी सडक में लठियांही प्राथमिक विद्यालय से झुमका इर्दगाह तक काफी जर्जर हो गया है। इस पर जलजमाव व कीचड सालोभर  रहता है। जिससे ग्रामीणों के अलावे राहगीर व विद्यालय आने वाले छात्रों को काफी परेशानी होती है। बेहरा पंचायत की मुखिया सुशीला देवी ने कहा कि इस सडक के मरम्मत को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार