शौचालय व आवास योजना में अवैध नजराना वसूलने को लेकर पंचायतवासी हुये आक्रोशित,इसे लेकर दो गुटों में हुआ पंचायत।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।
।प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत में इनदिनों शौचालय व आवास योजना में अवैध नजराना को लेकर पंचायतवासियों ने आक्रोस व्यक्त किया।गुरुवार के दिन माधोपुर पंचायत भवन स्थित जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 42 के सदस्य विवेक कुमार के समक्ष पंचायत के लगभग दर्जनों ग्रामीणों ने अवैध नाजराना को लेकर पंचायत के वार्ड सदस्यों पर आरोप लगाते हुये प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वालों में अमरीका पासवान,ब्रजेश चौधरी,कांति देवी,सकली देवी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।इन लोगों का कहना था कि वार्ड सदस्यों द्वारा शौचालय व आवास योजना के नाम पर हजारों रुपया लेकर अभी तक कोई काम नही हुआ है।वही कई लोगों का कहना था कि इस उगाही में मुखिया की भी संलिप्तता है।उधर मुखिया मीरा देवी ने बताया कि यह आरोप गवही राजनीतिक से प्रेरित है।मुखिया के दरवाजे पर उनके समर्थकों में जितेन्द्र चौधरी, हरिशंकर दास, भूपेन्द्र दास,बृज सहनी, रंजीत सहनी, मन्शी ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने मुखिया के पक्ष में नारे लगाते हुये कहा कि आजादी के 70 साल में जितना पंचायत का विकास नही हुआ था वह इस मुखिया ने मात्र तीन वर्ष में पंचायत में चौमुखी विकास किया है।यह आरोप निराधार व बेबुनियाद है।इस संदर्भ में वीडियो गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही अवैध नजराना वसूल करने वाले के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Comments
Post a Comment