सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/साठी संवाद सूत्र:- साठी :- सरस्वती पूजा को लेकर साठी पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों के साथ नरकटियागंज डीएसपी निसार अहमद ने गुरुवार को साठी थाना परिसर में बैठक की । डीएसपी ने बताया कि साठी थाना में खास कर हैसवा और रामपरसौना पूर्व से ही बिबादित जगह रहा है। इस थाने के सभी पदाधिकारियों का तबादला हो गया है। जो आए है उनको इस इलाके के बारे में बहुत कुछ जानकारी नही है। जिसे ले कर सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर आगे की रणनीति तय की गई। कैसे पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके। वहीं चौकीदारों को विशेष रूप से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया । साथ ही साठी पुलिस ने फ्लैग मार्च और बाइक मार्च  निकालकर अमन शांति और सौहार्द के माहौल में पूजा को शांति के साथ मनाने की अपील की गई। वहीं थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बाइक गस्ती के माध्यम से सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने की अपील लोगों से की और कहा कि किसी तरह के अफवाहों में न पड़े। अगर कोई समस्या हो तो हमे तुंरत खबर करे। मेरे द्वारा अभिलम्ब कार्यवाही की जाएगी। आप हमें सहयोग करे। हम आपका सहयोग करेगें। फ्लैग मार्च में दरोगा विनोद सिंह, मुमताज आलम, जामादार सुजीत कुमार त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, नंन्दकिशोर राय, डीएपी बल, होमगार्ड और थाना के सभी चौकीदार और दफदार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार