दस सूत्री मांगो को ले सड़क पर उतरेंगे जीविका कार्यकर्ता ।। सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की बनाई रणनीति ।।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।दस सूत्री मांगो को लेकर जीविका के कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतर चरणबद्ध आन्दोलन तेज करने का निर्णय लिया है ।राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई ।बिहार प्रदेश कैडर संघ की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम की अध्यक्षता मे संपन्न हुई ।प्रखंड कार्यालय मे आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उपेंद्र राम ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले जीविका कार्यकर्ता को सरकार समुचित मानदेय नही दिया जाता है ।वरीय पदाधिकारी के तरफ से कैडर का शोषण किया जा रहा है ।बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दस सूत्री मांगो को सरकार जब तक पुरा नही करती तब तक कार्यकर्ताओ का चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा ।संघ के कोषाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने कहा कि अपने मांग मागने वाले कार्यकर्ताओ को हटाने की धमकी भी दी जाती है ।मौके पर इंद्रदेव राम ।सुरेन्द्र मुखिया ।संतोष कुमार यादव ।अलखदेव राम ।वीणा देवी ।रूबी देवी ।उषा देवी ।शीला देवी और ममता देवी आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार