निजी विद्यालय के संचालक से लुट और रंगदारी मे चार धराये।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। बाजार से सटे कुछ दूरी पर नहर के पास अवस्थित एक निजी विद्यालय के संस्थापक से रंगदारी व लुट पाट करने आये चार युवक को पकड ग्रामीणो ने पुलिस के हवाले कर दिया । बताया गया कि छह की संख्या मे दो बाईक पर सवार हथियार बंद युवक इस घटना को अंजाम देने के लिए नौतन के ओक्सफोर्ट पब्लिक स्कूल मे पहुंचे थे । लेकिन ग्रामीणो के मदद से चार युवक को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया गया । वही दो युवक नगदी व सोने की सिकडी लेकर फरार होने मे कामयाब हो गये है । पकड़े गये आरोपीयो मे पकडिया टोला तुरहा थाना हरसिद्धि का चंदन कुमार मझरिया शेख थाना मझौलिया का पवन कुमार लालसरैया बैरिया थाना मझौलिया का रंजीत कुमार तथा लालसरैया थाना मझौलिया का आलोक कुमार बताया गया है । इस बावत संचालक अवध किशोर यादव ने पुलिस को दिये ब्यान मे बताया कि विगत नव फरवरी को उक्त आरोपीयो द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग किया गया । साथ ही जान मारने की धमकी भी दी गई । मांग की रकम नही देने पर बुधवार को करीब तीन बजे छह की संख्या मे हाथ मे हथियार लिये आये और गाली-गलौज के साथ कनपटी पर पिस्तौल सटा गाला से सोने का चैन व पचास हजार रुपये छीन लिया । तथा भागने की फिराक मे जुट गये । इधर शोरगुल की आवाज सुन स्कूल के स्टाफ और अगल बगल से ग्रामीण पहुंच कर चार को पकड लिया वही मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी नगदी और सिकडी लेकर फरार हो गये । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस मामले मे गंभीरता पूर्वक जांच मे जुट गयी है । वही फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार