रसोईयो ने किया प्रदर्शन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ बैरिया ।एक संवाददाता अपने विभिन्न मांगो को लेकर रसोईयो ने बीआरसी के सामने प्रदर्शन किया ।सरकार के मध्याह्न भोजन निदेशक द्वारा रसोईया को हटाने के जारी नये आदेश के विरोध मे जमकर नारेबाजी की गई । वही रसोईया संघ ने इस आदेश के विरोध मे सीएम का पुतला दहन किया । रसोईया संघ के अध्यक्ष लालबाबू राम ने रसोईया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मात्र 1250 मानदेय देती है | यह मानदेय न्यूनतम मजदूरी से भी कम है । इससे परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं हो पा रहा है । ऐसे में सरकार धमकी देकर कार्य कराना चाहती है ।जो लोकतंत्र के अधिकार का हनन है । सरकार समझौता करने के बजाय हड़ताल तुड़वाने का प्रयास कर रही है ।यदि हम लोगों से सरकार सम्मान पूर्वक समझौता नहीं करती है तो 4 फरवरी को पूरे बिहार में रसोईया संघ सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे । इस सभा को संबोधित करने वालों में निर्मला देवी, हीरा देवी मीरा , शांति देवी ,सावित्री देवी, कृष्णावती देवी ,लाल झड़ी देवी आदि रसोईया शामिल थे|

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार