बिहार के मोतिहारी बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी से संवाद सूत्र:-
बिहार के मोतिहारी बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से भून दिया. गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई. ताजा मामला मोतिहारी के खानपिपरा गांव की है. जहां चिमनी के समीप युवक को गोली मारी गई. अपराधियों ने युवक को तीन गोलियां मारी थी.
जिस युवक को अपराधियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया है वो सीएसपी संचालक मनोज कुमार बताया जाता है. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
खबर के अनुसार मथुरापुर नया टोला के सीएसपी संचालक बैंक से पैसा निकाल कर केंद्र जा रहे थे. तभी फेनहारा के खानपीपरा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पैसा छीनने का प्रयास करने लगे. मनोज कुमार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने तीन गोली मार दी. जिसके बाद वे वहीं गिर गए. वहीं अपराधी मौके से फरार हो गए.
इस घटना की सूचना नजदीकी थाना को दी गई. पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें अस्पताल भेजा गया. वहीं इसकी खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Comments
Post a Comment