रसोइया संघ ने मुख्य सड़क को किया जाम -प्रदर्शन करती रसोईया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत्र:- बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ अंतर्गत रसोइया संगठनों के आह्वान पर अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई रसोइयों ने सोमवार को बीआरसी के समीप मैनाटाँड़-बेतिया मुख्य पथ को जामकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रसोइया कर्मियों के प्रदर्शन से सड़क पर करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। छोटे वाहन रूट बदलकर किसी तरह जाम से बाहर निकलते रहे। मौके पर उपस्थित रसोईया नीतू देवी, सरस्वती देवी, दीपा देवी, कंचन देवी, मंजू देवी, कलावती देवी, सविता देवी, मीना देवी, दुर्गावती देवी, शिवकली देवी व नंदलाल आदि ने बताया की सरकार हमारे हितों की अनदेखी कर रही है। हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। राज्य व केंद्र सरकार सबके लिए राहत की घोषणाएं कर रही हैं। हम रसोइयों को हांसिए पर डाल दिया गया है।साथ ही कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।सड़क जाम को संबोधित करते हुये माले नेता सीताराम राम ने कहा कि सरकार धमकी दे रही है कि रसोईया अगर हड़ताल वापस नहीं करती है तो उनकी जगह पर दूसरी रसिया बहाल कर ली जाएगी। सरकार की यह धमकी संगठन को और मजबूत करेगी ।सभी रसोईया मजबूती के साथ एक साथ खड़ी है। जबतक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।विदित हो कि 7 जनवरी से रसोइया संघ अपने 14 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार