पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस किया चस्पा

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया / मैनाटांड़/इनरवा संवाद सूत्र:- विगत एक नवंबर को मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के पिपरा संतपुर निवासी नंद किशोर राऊत के 10 वर्षीय पुत्र अमित का अपहरण और अपहरण के बाद हत्या कर देने के मामले में आरोपी पिपरा संतपुर निवासी अबुलैस मियां के घर पुलिस ने जिला सत्र न्यायाधीश के आदेश के आलोक में नोटिस चस्पा कर दिया है।थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने बताया कि नोटिस चस्पा के बावजूद अगर आरोपी न्यायालय में समर्पण नहीं करता है तो घर का कुर्की जब्ती करते हुए पुलिस अग्रतर कार्रवाई करेगी।बताते चलें कि कांड संख्या 122/18 का मुख्य आरोपी अवुलैश मिया पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घर से फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए आरोपी पर वारंट भी न्यायालय से निर्गत हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार