सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया पश्चिम चंपारण माता पिता ईश्वर से भी बढ़कर पूजनीय है माता पिता की सेवा देवताओं की सेवा से भी बढ़कर है कुरान शरीफ में भी है कि पिता अगर जन्नत का दरवाजा है तो माता साक्षात जन्नत है उक्त बातें शनिवार को स्थानीय रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में आयोजित माता पिता की महत्ता विषयक पर बोलते हुए विद्यालय अध्यक्ष ब्रह्मानंद पांडे ने कही उन्होंने छात्रों से माता पिता की सेवा करना माता पिता की आज्ञा का पालन करना तथा माता पिता को पूजनीय बताते हुए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया सचिव इन र मन प्रसाद चौरसिया ने छात्रों से कहा कि माता पिता इस संसार की सर्वोच्च सत्ता है देवता भी माता पिता की सेवा करने के लिए लालायित रहते हैं तथा पृथ्वी पर जन्म लेते हैं प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा ने छात्रों से माता पिता की सेवा करना आज्ञा पालन करना बहुमूल्य बताते हुए कहा कि हमारे वेद पुराण भी माता पिता की महत्ता को दर्शाते हैं माता पिता सृष्टि के सिरजनहार है हमारे पालनहार हैं उनकी सेवा करना हमारा परम धर्म होना चाहिए विद्यालय छात्रों में सत्यम दीपेंद्र मोना श्वेता सत्या कोमल स्वीटी सीमा मनीष मुस्कान ज्योति दीक्षा सोनू अमित निखिल आदि ने भी माता पिता को श्रेष्ठ बताते हुए उनकी सेवा करना उनकी आज्ञा मानना सर्वोत्तम कार्य बताया माता पिता से संबंधित गीत तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है मेरी प्यारी मां जब नंदिनी और आर्य ने प्रस्तुत किया तो सभी भाव विह्वल हो गए राजू और अमन द्वारा प्रस्तुत माता संबंधी गीत भी काफी कालिया बटोरे इस अवसर पर भिखारी सिंह विनोद कुमार पांडे मोहम्मद अलाउद्दीन नागेंद्र पांडे श्री ठाकुर चंद्रिका प्रसाद रामावती देवी रिंकी देवी संजय पांडे आदि शिक्षक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक स ह पत्रकार अनिल कुमार शर्मा ने किया गौरतलब हो कि कार्यक्रम के शुरुआत में जम्मू कश्मीर के पुलवामा मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए तथा सैनिकों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों ने आगे चलकर सैनिक बनकर देश की सेवा करने का शपथ लिया फोटो भी साथ में है

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार