जहर खिलाकर युवक की हत्या । ---- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा । --- मृतक के चाचा रघुनाथ यादव के बयान पर पुलिस ने तीन लोगो के विरुद्ध दर्ज की प्राथमिकी ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन । थाना के दक्षिण तेलूवा पंचायत के भारती टोला गाँव मे रविवार की रात जहर खिलाकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक के चाचा रघुनाथ यादव के बयान पर पुलिस ने तीन लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है । सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया है।साथ ही मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस गहन जांच मे जुट गई है । जानकारी के मुताबिक रविवार की संध्या मृतक युवक शम्भू यादव को बगल के ही राजमंगल यादव ,रवीन्द्र यादव और महंथ यादव ने जबरन जहर पिला दिया । जहर पी लेने के बाद युवक बेहोश होकर इधर-उधर लड़खड़ा कर गिरने लगा । स्थिति को देख परिजन इलाज के लिए बेतिया ले जा रहे थे कि युवक रास्ते मे ही दम तोड दिया ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया। वही घटना को लेकर गांव मे कई तरह की चर्चाए सुरखियो मे छायी हुयी है । प्रभारी थानाध्यक्ष फनीभूषण सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले मे कुछ कहा नही जा सकता । पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का उद्भेदन किया जा सकता है । पुलिस गहन जांच पड़ताल जुटी हुई है ।बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा । हत्याकांड मे शामिल आरोपी को किसी भी सूरत मे नही बख्शा जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार