माधोपुर पंचायत में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रर्दशन किया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- शौचालय निर्माण ,प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विधवा पेंशन में लगाया उगाही का आरोप, जन अदालत में हुआ खुलासा। पंचायत में हुआ तनाव। ।मझौलिया प्रखंड के माधोपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ,विधवा पेंशन तथा शौचालयन निर्माण में अवैध वसूली को लेकर जिला पार्षद सदस्य विवेक कुमार उर्फ मिंटू के नेतृत्व में गुरुवार को माधोपुर चौक स्थित जन अदालत लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने विरोध प्रर्दशन कर घंटों बवाल काटा ।जिला पार्षद सदस्य ने बताया कि माधोपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ,शौचालय निर्माण तथा विधवा पेंशन में लाभार्थियों से लाखों रुपये की अवैध उगाही की गई है।उन्होंने बताया कि पंचायत में हुए इस उगाही की शिकायत ग्रामीण बराबर उनसे करते थे ।जिससे बुधवार की संध्या पंचायत में प्रचार प्रसार कराया गया तथा रिश्वत देने वाले लाभार्थियों को इक्कठा किया।इस दौरान जन अदालत में पहुंचे दर्जनों ने बताया कि इस पंचायत में वार्ड सदस्य एवं मुखिया पति समेत कुछ बिचौलिए द्वारा लाखों रुपये की वतौर उगाही करने का आरोप लगाया।इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत का एक सीडी कैसेट भी तैयार की गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उगाही के खिलाफ जिला पदाधिकारी तथा मुख्यमंत्री से अविलंब जांच कराने की मांग किया।आरोप लगाने वाले लाभार्थियों में पंचायत के बिपिन ठाकुर,जितेंद्र साह,, मनोज राम, संपत अली , शाहिद हुसैन, रामाधार ठाकुर, रोजदीन मियां, तबरेज आलम, आशा देवी , लक्ष्मण महतो, मुजम्मिल मियां, शेख शौकत, अजमेरी खातून, सहित दर्जनों की संख्या में माधोपुर पंचायत के ग्रामीणों ने जिला परिषद के समक्ष अपनी बात को रख कर मुखिया पति मनुदास वार्ड सदस्य इजहार हुसैन , राकेश कुमार , नग नारायण महतो, उप मुखिया भूलन ठाकुर आदि पर अवैध उगाही करने का आरोप खुलेआम लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया पति एवं वार्ड सदस्यों ने मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना में उगाही किया गया है। इस बीच जिला पार्षद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अवैध वसूली की राशि हर हाल में वापस कराई जाएगी।अन्यथा जनता सडक पर उतरेगी।इस संदर्भ में स्थानीय मुखिया मीरा देवी ने बताया की आजादी के बाद दबे कुचले परिवार से वे मुखिया है। पंचायत में काफी विकास कार्य किया है ।जिससे घबराकर चुनावी रंजिश के कारण उनके पति एवं वार्ड सदस्यों को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है । आरोप को निराधार बताया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार