मारपीट में जख्मी व्यक्ति की पीएमसीएच में मौत। सौराहा में लाश आते ही परिजनों की चित्कार से ग्रामीण गमगीन। आरोपी गांव छोड़कर फरार
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया। एक संवाददाता।
थानाक्षेत्र के सौराहा गांव में दो परिवारों के बीच हुए मारपीट
में घायल विनोद कुशवाहा की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।वहीं घायल दो अन्य का इलाज चल रहा है। बुधवार पटना से लाश गांव पहुचने पर गांव में मातम छा गया।इधर मारपीट करने के आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। मृतक का दाह संस्कार घाट पर कर दिया गया है।
इस बावत थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि दनियाल - परसौना पंचायत के सौराहा गांव में दो पट्टीदारों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इधर बीते 3 फरवरी को दोनों पक्षों में कहा सुनी के बीच आपस में मारपीट की गई, जहां भूलन कुशवाहा , पुत्र विनोद कुशवाहा और इसकी पत्नी घायल हो गई। परिजन लौरिया इलाज कराने के बाद बेतिया ले गए ,जहां चिकित्सकों ने विनोद की स्थिति गंभीर देखकर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर विनोद पटना अस्पताल में दम तोड़ दिया है । मृतक के पिता बेतिया सरकारी अस्पताल में पुलिस को फर्दब्यान में अपने पट्टीदार जयप्रकाश कुशवाहा, संध्या देवी, घनश्याम साह और जयगोविंद को आरोपी बनाया है।थानाध्यक्ष श्री भट्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए धड़ पकड़ जारी है, लेकिन आरोपी फरार हैं। उन्हें पुलिस पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इधर पंचायत के मुखिया रामाकांत कुशवाहा, रालोसपा के जिलामहासचिव सत्यदेव प्रसाद कुशवाहा और केदार शास्त्री ने मृतक के परिजनों को समझाबुझाकर लाश की अंत्येष्टि कराई।मृतक की 2 छोटी छोटी बेटी है।

Comments
Post a Comment