सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:- सिकटा--संवाद-सूत्र- - प्रखंड उप प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंसस की विशेष बैठक 17 फरवरी को होगी। इसकी सूचना पंचायत समिति के सभी सदस्यों को भेजी गई है। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बैठक प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में दिन के ग्यारह बजे निर्धारित की गई है।  बीडीओ ने कहा कि पंसस नजमा खातुन समेत ग्यारह सदस्यों के द्वारा प्रखंड उप प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह के विरुद्ध 19 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जिस पर विचार विर्मश के लिए प्रखंड प्रमुख द्वारा पंसस की विशेष बैठक बुलाई गई है। पंचायत समिति के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार