नलजल में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा।।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ मझौलिया संवाद सूत्र:-
।जौकटिया पंचायत के वार्ड नं.6में नलजल योजना के पाईप गहराई कम होने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा तथा मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने पर ही विरोध प्रर्दशन किया।ग्रामीणों में शे.साबिर, साहिद आलम, नैन मियां, बिगू मियां, मोलाजिम मियां, आदि ने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत इस वार्ड में नलजल योजना में सडक के दोनों किनारे तीन फीट के बजाय एक से डेढ़ फीट ही खुदाई कर मेन सप्लाई पाइप को डाला गया है।बताते हैं कि गर्मी के दिनों इस नल से गर्म जल मिलेगा जिसका पानी बेकार साबित होगा।इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से किया है।परन्तु अभी तक कार्रवाई नहीं होने से अनेकों जगह पाइप को काट दिया गया है।मंगलवार को इस मामले को लेकर दो गुटों में झडप हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि जब तक मानक के अनुरूप कार्य नहीं होगा तब तक इस वार्ड में पानी का सप्लाई नहीं होने देगें।वार्ड सदस्य लाइची देवी ने बताया कि मानक के अनुसार कार्य हो रहा है।जगह अभाव के कारण दो तीन जगहों पर कम खुदाई की गई है।उन्होंने इसे चुनावी रंजिश बताया।बीडीओ गुरु देव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इसकी जांच कर उचित कार्यवाई की जायेगी।

Comments
Post a Comment