सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/गोपालपुर- -संवाद-सूत्र- - शराब के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने का सरकारी फरमान है। इसे सफल क्रियान्वयन को लेकर गोपालपुर थानाध्यक्ष गम्भीर भी है। इसे लेकर शराब बेंचने व पीने वालो को लगातार हिदायतें दी जा रही है। इसके के बाद भी कारोबारी अपने धंधे को संचालित कर रहे है। इसकी संपुष्टि फिर गुरूवार की शाम हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर घोघा चौक से तेरह लीटर शराब के साथ एक बिक्रेता को.गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि घोघा चौक फर बेचने के लिए शराब अभी पहुंच रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई की गई। बेंचने के लिए शराब अभी लाया ही था कि इसी बीच पुलिस पहंचकर शराब जप्त कर किया। वही इस दौरान मौके से घोघा चौक निवासी संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब चुलाई का है। इस क्रम में एक भी पियक्कड़ नही पकडा पाये। पुलिस ने बिहार मद्ध निषेद्ध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब बिक्रेता को जेल भेज दिया है। बता दे कि इसी पुलिस ने दो दिन पहले बकुलहर के पास फजहतवा टोला से बीस लीटर चूलाई शराब के साथ एक कारोबारी को पकड जेल भेजी थी। 

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार