आशा और ममता कार्यकर्ताओं पर मरीजों के शोषण पर कार्रवाई होगी।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- मरीजों को मदद करने के बजाय उनसे शोषण करने की क्रिया को लेकर आशा और ममता कार्यकर्ताओं पर गाज गिरना तय हो गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है इन दोनों कायकर्ताओं के विरुद्ध सिविल सर्जन बेतिया को भारी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं ,कि यह दोनों कार्यकर्ता अस्पताल में आए हुए रोगियों और रोगियों के परिजनों से नाजायज तौर पर राशि वसूल कर रही है ,और इतना ही नहीं इन्हें बहला-फुसलाकर प्राइवेट क्लीनिक में ,प्राइवेट डॉक्टरों के पास ले जाने का काम कर रही हैं, आशा और ममता कार्यकर्ता की एक लंबी सूची सिविल सर्जन बेतिया, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ठाकुर के पास उपलब्ध है। इस सूची के अनुसार इन आशा ,ममता कार्यकर्ताओं पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।सरकार मजबूर होकर इन के विरुद्ध कार्रवाई करने पर की तैयारी कर रही है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज- सह- अस्पताल में आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को शोषण के साथ साथ नियमों को ताक पर रखकर गलत सुलूक किया जा रहा है ,इससे विभाग की शिकायत तो मंजरोआम पर आ रही है। शहर के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की प्रतिदिन शिकायत रहती थी कि आशा और ममता कार्यकर्ता गलत ढंग से रोगियों के साथ सुलूक कर रहे हैं ,इस पर कार्रवाई करने के लिए बहुत दिनों से मांग की जा रही थी ,इसीलिए विभाग अब इन लोगों पर कार्रवाई करने जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार