एसपी द्वारा थाने का निरीक्षण

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस अधिक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता ने शनिवार को चौतरवा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे एसपी ने थाना अभिलेखों व संचिकाओं की गहनता पूर्वक अवलोकन किया एवं कई महत्वपूर्ण विन्दुओ पर आवश्यक दिशा- निर्देश थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा को दी। शराब कारोबारियों के विरुद्ध नकेल कसने के साथ ही दियारा क्षेत्रो मे अपराधियों, पशु तस्करो के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाने, कुर्की- जब्ति का ससमय निष्पादन करने, रात्री- संध्या गश्ति निकालने के साथ ही असमाजिक तत्वो पर लगाम लगाने के लिए वाहन जॉच अभियान चलाने का आदेश एसपी ने थानाध्यक्ष को दिया। एसपी ने चेताया कि कांडो की ससमय निष्पादन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की खैर नही होगी। उन्होने लाल व स्थायी वारंटियो को ससमय गिरफ्तार करने का आदेश निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को दिया। निरीक्षण के क्रम मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा संजीव कुमार, पुलिस इन्स्पेक्टर बगहा मो इस्लाम के साथ ही थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार