राष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष पर बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया संवाद सूत्र:-
राष्ट्रीय कृमि दिवस के सफलता को लेकर आयोजित बैठक में, सीएस कार्यालय के सभागार में सिविल सर्जन डॉक्टर धीरेंद्र नाथ ठाकुर ने संवाददाता को बताया कि कृमिसंक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी को देखते हुए उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर पर नियंत्रण करने के लिए 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चे बच्चियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
सिविल सर्जन डॉक्टर धीरेंद्र नाथ ठाकुर ने बताया कि 18 फरवरी को पूरे जिले में बच्चों को दवा देने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को छूटे हुए बच्चों को पुन: 5 मार्च को दवा खिला लक्ष्य पूरा किया जाएगा
इस बैठक में ए सीएमओ डॉ अरविंद नारायण सिंह ने जिले से आए सभी पीएचसी प्रभारियों को कहा कि 18 फरवरी को 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चे बच्चियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ किरण शंकर झा ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 28,32,931 बच्चों को किर्मी की दवा देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1 से 5 साल तक के 7,92,231 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 6 से 19 वर्ष तक के 20,37,699 स्कूली बच्चे शामिल रहेंगे।
डॉक्टर संजय झा ने आगे बताया कि नंगे पैर खेलना व घूमना ,हाथ धोए बिना खाना खाना, खुले में शौच करना ,शौच के बाद हाथ ठीक से नहीं धोना तथा फल व सब्जियों को बिना धोए खाने से कृमि शरीर में प्रवेश करते हैं, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाना जरूरी होगा। इस बैठक में डब्लू एच ओ के एसएमओ डा० अंकुर नायक,डा० दिवाकर,डा० अवघेश कुमार सिंह,डा० आखी यादव,डीसीएम राजेश कुमार,डा० वीरेनदृ राम आदि उपसथित थे।

Comments
Post a Comment