सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/कोटवा संवाद सूत्र:- कोटवा (3 फरवरी 2019) कोटवा मध्य विद्यालय इन दिनों शराबियों एवं जुआरियों को लेकर चर्चा में है । प्रतिदिन विद्यालय खुलने के साथ ही बरामदे या सीढी के नीचे से शराब की बोतल तास के पते देखने को मिलते है ।जिससे विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। इस रोज रोज के परेशानियों से त्रस्त प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने थाने में आवेदन देकर इन समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं । प्रधानाध्यापक ने अपने दिए आवेदन में लिखा है कि विद्यालय बंद होने के बाद इस परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है । लगातार स्कुल परिसर एवं उसके छत से मिल रहे शराब की खाली बोतल, सिगरेट का टुकड़ा व खाने के समान को साफ कराना पड़ता है । इन असमाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय का माहौल खराब किया जा रहा है। विद्यालय आ रही बालिकाओं को बुरी नजर से देखना छुट्टी के बाद क्रिकेट के बहाने परिसर में आकर जुआ खेलना, शाम होते ही शराब पीना दीवार को गंदा करना शराब का बोतल परिसर में ही फेंक देना यह लगातार होता है । मामले में पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया जा चुका है। बावजूद इसके इसमें कोइ सुधार नही है । मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है । स्थिति पर नजर रखी जा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार