जिला नियोजनालय के माध्यम से बनेगा पासपोर्ट एवं वीजा।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:-
जिला नियोजनालय के माध्यम से विदेश जाने वाली युवाओं के लिए अब पासपोर्ट ,वीजा के लिए दलालों के चक्कर में नहीं पड़ना होगा ,तथा कानूनी तौर पर नौकरी करने के लिये देश से बाहर जाने में नियोजनालय के माधयम से आसानी होगी।
श्रम विभाग बिहार पटना ने समुंदर पार नियोजन ब्यूरो का गठन कर युवाओं को साप्ताहिक प्रशिक्षण देगा। बिहार के सभी नियोजनालय के माध्यम से नियमित सेमिनार, वर्कशॉप आयोजित होगा। बिहार के वैसे युवा जो दलालों के चक्कर में फसने के बाद जैसे तैसे देश से बाहर चले जाते हैं या दलाल उनका पूरा पैसा लेकर भी उनको बाहर नहीं भेजते हैं वैसे युवाओं को कानूनी ज्ञान, रहन-सहन सहित अन्य जानकारी मिलेगी।
पासपोर्ट वीजा कैसे बने अगर पासपोर्ट बनाने में परेशानी हो तो उसके लिए नियोजनालय भवन से युवा पूरी जानकारी ले सकते हैं।
देश से बाहर जाकर काम करने वाली युवाओं को विदेश में परेशानी नहीं हो ,इसको लेकर कानून संबंधी पूरी जानकारीउनके पास रहेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय दूतावास से संपर्क करने, विविध गाइडलाइन युवाओं को बताई जाएगी। साथ ही ऐसे कई संपर्क सूत्र भी दी जाएगी जिसके माध्यम से वह खुद को किसी भी विपरीत परिस्थिति में बाहर निकल सकेंगे।
नियोजनालय के माध्यम से जिलों में अब नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा उसमें विदेश के रहन-सहन से लेकर वहां की परंपरा की जानकारी भी दी जाएगी। बाहर में खुद को लोगों को किस तरह से नए लोगों के बीच में खुद को ढाल रखें ताकि वह नए लोगों के साथ आराम से रह कर अपना काम कर सके।

Comments
Post a Comment