सरस्वती पूजा को लेकर शनिचरी थाने मे शान्ति समिति बैठक संपन्न हुई ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/शनिचरी संवाद सूत्र -  स्थानीय थाना परिसर में रविवार के दिन नये थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता मे सरस्वती पूजा को लेकर शान्ति शामिति की बैठक संपन्न हुई । जिसमे पूजा मे आपसी सौहार्द व शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी ।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र भर मे सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस दिया जा रहा है । जो लोग लाइसेंस नहीं लेगें वो पुजा नहीं कर पायेंगे उन्होंने ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान कोई शोरगुल व असवैधानिक कार्य पर पुलिस की पैनी नजर है पुजा मे किसी तरह के गड़बड़ी करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी । बिना अनुज्ञप्ति से डीजे बजाने पर क़ानूनी कार्यवाही होगी । चोंगा बजाकर पुजा करने का निर्देश दिया गया है ।और ग्यारह फरवरी को हर हाल मे सभी लोगा मुर्ति विसर्जन कर दे ।बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के दर्जनों लोगों के अलावा क्षेत्र के बासोपट्टी सरपंच सुमन पाण्डेय, दोनवार मुखिया सुरेश गुप्ता, बरवां सरपंच मंकेश्वर पाण्डे,दोनवार सरपंच मुन्ना ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष बिट्टू झा,बहुअरवा पंचायत मुखिया अनवार आलम, कामिल अंसारी, बद्री मियां, हारून मियाँ, खुर्शीद आलम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार