इंटर व मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य सात केंद्रों पर होगी।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- इंटर और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा का उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जिले में सात मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं ,उनमें तीन मूल्यांकन केंद्र इंटर के होंगे और चार मूल्यांकन केंद्र मैट्रिक की होगी। मूल्यांकन केंद्रों के चयन के साथ ही बोर्ड द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को मूल्यांकन से संबंधित आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, इसके तहत केंद्रों पर बिजली, पानी के साथ कंप्यूटर सेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। मैट्रिक व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिन सात केंद्रों का चयन किया गया है वह हैं, नगर के राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राज्य संपोषित कन्या प्लस टू विद्यालय ,विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्रों पर इंटर की कॉपियों का जांच की जाएगी। मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जांच जिस सेंटर पर किया जाएगा ,उनमें आमना उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय कुमारबाग, केआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक की कॉपियों की मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक व इंटर दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मैट्रिक परीक्षा केंद्र के केंद्रअधीक्षक टीपी वर्मा कॉलेज के इंकार करने के बाद नए केंद्र अधीक्षक के तौर पर लौरिया के बांगड़ कुंवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा देवी को बनाया गया है , विदित हो के परीक्षा इसी माह 21से 28 फरवरी तक ली जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार