जदयु ने आतंकी हमले की भतसना एवं निंदा की।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए बड़े आतंकवादी हमले के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओं में रोष फूट पड़ा, पाकिस्तानी प्रायोजित इस हमले के खिलाफ आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ४२वीर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए जदयु पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण नगर के बंगाली कॉलोनी स्थित जदयू कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने इस कायरतापुण हमले को सबसे घिनौनी हरकत बताइऔर इसकी तीखी भर्त्सना की। जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद महतो एवं जिला उपाध्यक्ष सुरैया सहाब ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस कायराना हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी ,केवल शांति समझौता और बैठकों से कुछ होने वाला नहीं है एक बार जोरदार तरीके से जवाब दे दिया जाएगा तो फिर पाकिस्तान शांत हो जाएगा दोबारा आतंकियों को संरक्षण दे कर ऐसी घटना की हिमाकत नहीं करेगा। जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ अघोषित युदध युद्ध छोड़ रखा है ,जिसका जवाब भारतीय सैनिक को देना ही होगा। मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन धारण किया ।शोक सभा में शामिल होने वालों में नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघन कुशवाहा ,अजय कुशवाहा ,विजय कुमार ,शिवजी प्रसाद, अधिवक्ता विनोद कुमार गिरी ,करुणा निधान ,केशव सृष्टि, नवीन कुमार ,राजन कुमार मिश्रा, शिव जी प्रसाद इत्यादि कार्यकर्ताएवं पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार