क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत्र:- मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते आमिर सुहैल प्रखंड मुख्यालय से सटे हाई स्कूल मैनाटाँड़ के खेल स्टेडियम में मैनाटाँड़ विकासशील क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार को की गयी। शुरूआती मैच में सुगौली की टीम ने रमपुरवा की टीम को छह रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुगौली की टीम ने 12 ओवर में 62 रन बनायी। जवाब में खेलते हुए रमपुरवा की टीम ने विकेट खोकर 12 ओवर में 56 रन ही बना पायी। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन सूबे के गन्ना व अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज के पुत्र आमिर सुहैल उर्फ बबलू ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है। स्थानीय स्तर पर खेल के आयोजन से युवकों में छिपी प्रतिभा के निकलने का मौका मिलता है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। वही जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि खेलकूद होने से एक दूसरे जगह के लोगों को मिलजुलकर आने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह गन्ना व अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में बराबर खेल कूद का आयोजन कराया जाता है। जिससे मैनाटाँड़ और सिकटा के युवाओं को खेल में अपनी प्रति प्रतिभा उजागर करने का अवसर मिलता है। मौके पर राजेंद्र प्रसाद, अनूप पांडेय, नीरज कुमार, आनंद कुमार, अमित कुमार, पूजन कुमार, चंदू कुमार, विक्की कुमार, आलोक कुमार, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार