करंट से झुलस युवती की मौत । ---- घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुटी ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। थाना के दक्षिण तेलूवा पंचायत के वार्ड नंबर छह मे रविवार को बिजली के करंट से झुलसने से युवती की मौत घटना स्थल पर हो गयी है ।ग्रामीण घर मे लगी आग को बुझा रहे थे । तभी अचानक झूलसी युवती की तरफ नजर गयी । युवती की पहचान शम्भू सहनी की अठारह वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के रूप मे हुयी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है ।वही घटना से गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है । जानकारी के अनुसार मृतक युवती की शादी जून महीने के दस तारीख को होने वाली थी । पिता और भाई संदीप ने शादी की लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली थी। अचानक इस घटना ने मां बाप और भाई के अरमानो पर पानी फेर दिया । पुत्री वियोग मे परिजनो का रो रो कर बूरा हाल हो गया है । दुख की घड़ी मे ग्रामीण संतावना दे ढाढ़स बंधाने मे जुटे हुए है । युवती किस प्रकार घर मे लगे बिजली वायर के चपेट मे आ गयी इसका अभी खुलासा नही हो पाया है । पुलिस जांच मे जुटी है ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार