
नौतन ।। थाना क्षेत्र के मंगल पुर काला पंचायत के वार्ड नम्बर तीन मे सोमवार की दोपहर एक छह वर्षीय मासूम की मौत टैकटर की चपेट मे आने से हो गयी । बालक की पहचान मोहन शर्मा के पौत्र राजाबाबू की रूप मे पहचान हुई है । घटना के बाद ग्रामीणो ने टैकटर को पकड पुलिस को सुचना दी । घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अं अंतयापरिक्षण हेतू बेतिया भेज दिया गया। वही टैकटर जत्प कर पंचायत के मुखिया राजकिशोर सिंह के जिम्मे कर दिया है। मौत की खबर सून गांव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है । ग्रामीणों बताया कि मृतक मासूम जन्म के पहले उसकी पिता की मौत हो गई थी। जन्म के बाद माता का भी देहांत हो गया। अपने परिवार के एक सदस्य बहन के रूप छोड़ मासूम दुनिया से बिदा ले ली। वही शनिवार की शाम बाईक की टक्कर से घायल महिला रेणूू देवी 40 वर्ष धुमनगर निवासी की मौत पटना मे इलाज के दौरान सोमवार को हो गयी ।मुखिया पति सह अधिवक्ता रमेश साह ने बताया कि धुमनगर सोफवा टोला निवासी रूदल पटेल अपने पत्नी रेनू को लेकर कही से आ रहे थे कि लौरिया बेतिया मुख्य पथ मे एक्सीडेंट हो गया जिसमे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया लाया जहा चिकित्सको ने गंभीर स्थिति देखकर पटना रेफर कर दिया ।सोमवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।महिला के मौत पर पुरे गाव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है ।
Comments
Post a Comment