बियाडा की जमीन में निर्माण कार्य रोकने पर एफआईआर
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सूत्र:-
चनपटिया। औद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग में बियाडा के द्वारा कराए जा निर्माण कार्य रोकने एवं अधिकारियों से बदसलूकी करने को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के कार्यपालक अभियंता अनुज शुक्ला की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में विकास तिवारी एवं उमेश ठाकुर सहित 35 - 40 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग की अर्जित भूमि पर मंगलवार को बियाडा के द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। तभी विकास तिवारी एवं उमेश ठाकुर लाठी डंडे से लैस अज्ञात ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य को बलपूर्वक रोक दिया। इसका विरोध करने पर वे शिकायतकर्ता अनुज शुक्ला से उलझ गए। इस पर बियाडा के मुख्य अभियंता कृष्णानंद मिश्रा एवं अमीन बच्चा राम ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ इन्होंने बदसलूकी की और जातिसूचक गाली दी। पिछले माह भी इन्होंने बलपूर्वक उक्त जमीन पर निर्माण कार्य को रोक दिया था। इस मामले में भी इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी थी।

Comments
Post a Comment