बेतिया नगर परिषद के सभागार में शहरी समृद्धि उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया संवाद सूत्र:-
बेतिया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शहरी समृद्धि उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा समूह गान किया गया ।इसके बाद उत्सव के संक्षिप्त विवरण और अध्यक्षीय भाषण नगर परिषद द्वारा दिया गया।
उपस्थित महिला सहायता समूह की महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियो,वार्ड पार्षदो, शहर के गणमान्य व्यक्तियों को नगर सभापति ,उपसभापति कार्यपालक पदाधिकारी ने संबोधित किया। इन लोगों ने अपने अपने संबोधन में महिला सहायता समूह के महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने तथा नीचे के लोगों को ऊपर उठाने के क्रम में बैंकों के माध्यम से कई प्रकार की योजना चला कर इन को सशक्त करने और उनकी जीवनशैली को रोजगार परक बनाने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है, इससे सभी लोगों को लाभ उठाना चाहिए।
शहरी समृद्धि उत्सव में, बैंक की भूमिका में, अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने में अपनी पूर्ण सहायता देने का आश्वासन दिया और यह भी कहा कि सरकार जिन जिन कार्यक्रम के अंतर्गत ,लाभान्वित योजनाओं को गरीब तबकों और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम तैयार किया है जिससे लाभ उठाने के लिए आप सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है मैं बैंक प्रबंधक होने के नाते आप सभी को मेरी ओर से जितनी भी सहायता मिलना चाहिए ,वह मैं करने को तैयार हूं।
इस अवसर पर सरकार के प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत नगर निकाय स्तर पर शहरी समृद्धि उत्सव के आयोजन के कार्यक्रम में शहर के नगर पार्षदों के अलावा नगर परिषद के चेयरमैन ,उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment