सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:-
सिकटा
-स्थानीय बाजार के नहर चौक के समीप व्यवसायिक परिसर में बिजली का अवैध तरीके से उपयोग करने एवं सरकारी कार्य में व्यवधान डालने को लेकर कनीय अभियंता ने एक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि सिकटा के कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने आवेदन देकर बाजार निवासी मुकुल सोनी पिता गोवर्धन प्रसाद पर मनमाने तरीके से सर्विस तार में टैपिंग कर चार दुकानों में बिजली का अवैध उपयोग करने का केस दर्ज कराया है। कनीय अभियंता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बीते 16 फरवरी को स्वयं अपने सहकर्मियों के साथ सिकटा के नहर चौक स्थित राम पुकारी देवी पति गोवर्धन प्रसाद के व्यवसायिक परिसर में खराब मीटर की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान जांच के क्रम में पाया कि मुकुल सोनी के द्वारा रामपुकारी देवी के मीटर में जाने वाली सर्विस तार से टैपिंग कर चार दुकानों में बिजली का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। इससे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब एक लाख एक हजार सात सौ छियासी रुपए की क्षति बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जांच के दौरान विद्युत कर्मियों द्वारा अवैध बिजली के उपयोग का मोबाइल से विडियो किया जा रहा था। ऐन मौके पर पहूंचे मकान मालिक के प्रतिनिधि मुकुल सोनी पर वीडियो होता देख सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर मोबाइल छिन लेने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं शिकारपुर के पूर्व मुखिया अशोक सिंह उर्फ बेचू सिंह के हस्तक्षेप से उन्होंने अपना मोबाइल वापस मिलना बताया है। पुलिस उक्त मामले में विद्युत अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

Comments
Post a Comment