विद्युतकर्मी के घर पर रंगदारी को ले हमला

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- बेतिया। मझौलिया के शिकारपुर में कार्यरत स्वीच बोर्ड ऑपरेटर पवन कुमार के शांति नगर मोहल्ले स्थित आवास पर 50 हजार रुपया रंगदारी की मांग को लेकर कतिपय तत्वों ने हमला बोल दिया। आवास पर तोड़फोड़ करने के बाद चाकू से प्रहार कर भवन कुमार को घायल कर दिया गया। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पवन कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें सैयाज आलम, समीर मियां, अफसार मियां तथा आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात हमलावरों को अभियुक्त बनाया गया है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में पवन कुमार ने बताया है कि संध्या साढ़े छह बजे नामजद अभियुक्त अज्ञात लोगों साथ मिलकर उनके घर पर आ धमके। 50 हजार रुपया रंगदारी की मांग को लेकर हमला बोल दिया। घर में तोडफोड़ की गयी। वे हमलावरों का फोटो लेने बाहर निकले तो आरोपी फरार हो गए। 10 फरवरी की सुबह पवन कुमार ड्यूटी पर शिकारपुर जाने के लिए बाइक से निकले तभी हमलावरों ने हमला बोल दिया। पवन ने विरोध किया तो चाकू से मारकर उन्हें घायल कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार