सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा --संवाद-सूत्र- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जवानों पर हुए हमले के विरुद्ध आक्रोशित युवाओं ने जुलूस निकाल आक्रोश जताया। वहीं इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले को लेकर आक्रोश पूर्ण नारा लगाते हुए पाकिस्तान एवं पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान का जमकर विरोध जताया। जबकि स्थानीय बाजार वासियों ने नौजवानों के जुलूस को देख शहीदों की आत्मा की शांति के लिए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखा। इस दौरान स्थानीय बाजार के सैकड़ों सामाजिक व राजनीतिक सम्मेद बुद्धिजीवी वर्गों ने भारतीय सैनिकों के साथ हुए इस हमले की घोर निंदा करते हुए सरकार से मांग किया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है खून का बदला खून से लेंगे। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार गुप्ता, शम्भु कुमार गुप्ता, राजन कुमार, बीट्टू कुमार,गोलू बर्णवाल, लड्डू पटेल,रविन्द्र कुमार उर्फ पेटु, सुरज पटवा,रामबहादुर श्रीवास्तव,राजेश कुमार, दीपक कुमार, रिन्टू शर्मा,विनय कुमार बर्णवाल समेत कई शामिल थे। दुसरी ओर सिकटा के भवानीपुर गांव स्थित मॉडल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने मार्च निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार