मुर्गी गायब होने पर हिंसक झड़प

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- बेतिया। नौतन के बैद्यनाथपुर गांव में मुर्गी के गायब होने के मामले को लेकर हुए हिंसक झड़प में मुर्गी मालिक अशोक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में तीन लोगों के विरूद्ध नौतन थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले में मुर्गी मालिक अशोक महतो की शिकायत पर इगराशन प्रसाद , विजय प्रसाद तथा उमेश प्रसाद को नामजद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामला यह है कि अशोक महतो की तीन मुर्गियां संध्या समय गायब हो गयी। अशोक मुर्गियों को खोज रहा था तभी उसके पड़ोसी इगराशन प्रसाद के घर से एक मुर्गी बाहर निकलकर आ गयी। अशोक महतो ने बोला कि आपलोगों ने ही मुर्गियों को चुरा लिया है। इससे गुस्सा होकर इगराशन प्रसाद व अन्य ने अशोक महतो पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर प्रहार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में अशोक को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार