जनवरी माह का राशन वितरण नहीं करने वाले डीलरों पर कार्यवाहीकु जायेगी।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:-
एमो। मझौलिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की निष्क्रियता के कारण प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जनवरी माह का राशन वितरण नही हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है ।उपभोक्ता राशन के लिए जन वितरण दुकानदार के यहां चक्कर लगा रहे हैं परंतु जन वितरण दुकानदार अपने सगे संबंधी या बीमारी का बहाना बनाकर घर से लापता है। बताते हैं कि इसकी शिकायत सेल फोन पर अधिकतर उपभोक्ताओं ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से यह जाहिर हो गया है कि पदाधिकारी किसी ना किसी रूप में इनकी संलिप्तता अवश्य है। भाकपा माले नेता रिखी साह, जवाहर प्रसाद तथा अनवारूल हक ने बताया कि मझौलिया प्रखंड के दक्षिण क्षेत्रों में अहवर कुड़िया, विशंभरपुर, करमवा, लालसरैया,सेनुवरिय बखरिया , महनवा, रतनमाला,सरिसवा, महोदीपुर, बरवा सेमरा घाट ,बैठनिया, माधोपुर आदि के अधिकतर जन वितरण दुकानदार जनवरी माह का राशन का वितरण नहीं किए हैं जांच नहीं होने के कारण इन दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही है तथा उपभोक्ता राशन के लिए बेहाल है ।नेताद्वय ने बताया कि डीलरों द्वारा जनवरी का राशन छिपाकर रखा गया है इस बीच फरवरी माह का राशन गोदाम से इन डीलरों को आवंटित कर दिया गया है। दुकानदारों की सोच है कि उपभोक्ताओं को फरवरी माह का राशन लेकर जनवरी माह का भी राशन कार्ड पर अंकित कर दिया जाएगा तथा जनवरी का राशन कालाबाजारियों के हाथों बेच दी जाएगी ।नेताओंने एक सप्ताह के अंदर डीलरों पर कार्यवाही करते हुए जनवरी का राशन बटवाने के बाद ही फरवरी माह का खाद्यान्न आवंटन करने की मांग जिला पदाधिकारी से की है। अन्यथा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ घेराव करने की चेतावनी दी है। इधर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया की परीक्षा ड्यूटी समाप्त होते ही इन डीलरों की जांच की जाएगी। जनवरी माह का खाद्यान्न उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा ।हर हाल में डीलरों को जनवरी माह का राशन वितरण करना ही होगा ।जांच में दोषी पाए जाने वाले डीलरों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा उनका अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा किया जाएगा।

Comments
Post a Comment