प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया से सोनुभारतद्वाज की चौतरवा संवाद सूत्र:- फसल के स्वास्थ्य एवं उचित उपज के लिए ऐसे लघु एवं सीमान्त कृषक परिवार जिनके पास कृषि योग्य जमीन है को आय में सहायता पहुंचाने के उद्येश्य से सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्येश्य किसानों को विभिन्न उपादान खरीदने में आर्थिक मदद करना है ताकि किसानों को प्रत्याशित कृषि आय सुनिश्चित किया जा सके। इस योजना से वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1 दिसम्बर 2018 के प्रभाव से दो हेक्टेयर या दो हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भू-धारी किसान परिवार को 2000/-रू0 प्रति क्वार्टर यानि चार माह के दर से एक वर्ष में कुल 6000/-रू0 आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसानों का राज्य सरकार द्वारा निर्गत निबंधन संख्या प्राप्त करना आवश्यक है जिसके लिए कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपनी पात्रता प्रमाणित करने के लिए आवेदन कर सकता है। योग्य जमीन धारक किसान परिवार का डाटाबेस विभागीय पोर्टल पर किसान द्वारा खुद भरा जायेगा। जिसमें किसानों का नाम, उम्र, लिंग, वर्ग, बैंक खाता संख्या, बैंक का आईएफएससी कोड, आधार नंबर के साथ अन्य निर्धारित कागजात पहचान के लिए यथा ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, नरेगा जॉबकार्ड या कोई अन्य फोटो पहचान पत्र अपलोड करना होगा। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत पांच कार्य दिनों के अंदर कृषि समन्वयक पंचायत में जाकर किसान के द्वारा दिये गये विवरणी की जांच करेंगे तथा आवेदक के किसान होने का सत्यापन करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों को लाभ नहीं प्राप्त होगा जिन कृषक परिवार के पास स्वयं की खेती योग्य जमीन नहीं है। संस्थागत भूमि मालिक भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा जिनके परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर आसीन हैं या रहे हैं अथवा जिनके परिवार का कोई सदस्य केन्द्र/राज्य के पूर्व/वर्तमान मंत्री रहे हैं। जिनके परिवार का कोई सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यसभा, विधानमंडल के वर्तमान/पूर्व सदस्य रहे हैं। ऐसे परिवारों से संबद्ध किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगे। साथ ही सरकारी अथवा गैर सरकारी पदों पर आसीन हो वे भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार