नाबालिग बच्चों से काम कराने में एफआईआर

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज संवाद सूत्र:- नरकटियागंज के विभिन्न दुकानों में काम कर रहे आठ बाल मजदूरों को मुक्त कराने के बाद नरकटियागंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह ने थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि पहली प्राथमिकी में तबरेज आलम (पुरानी बाजार) मंसूर आलम (बरवा), सोनू मियां (दिउलिया) को नामजद किया गया है। जबकि दूसरी एफआईआर में अनिल मिस्त्री (सोनासती राजपुर, शिकारपुर), नौशाद आलम (भसुरारी), मो. साहेब (ब्लॉक रोड) तथा इंसाफ मिस्त्री (कृषि बाजार समिति रोड) को अभियुक्त बनाया गया है। छानबीन कर दोषियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश शिकारपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद को दिया गया है। सूत्रों के अनुसार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को ऑटो स्पेयर्स, साइकिल स्टोर, गैरेज, ग्रिल के एक दुकान, कार केयर तथा मोटरसाइकिल रिपेयरिंंग सेंटर में बाल मजदूरों से काम कराये जाने की सूचना मिली थी। तब एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने बारी-बारी से उन दुकानों में छानबीन की तो वहां पर बाल मजदूर मिले। उन्हें मुक्त कराकर उनसे काम कराने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार