सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:- डुमरियाघाट (2 फरवरी 2019) शनिवार को राजमार्ग 28 पर डुमरियाघाट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक दिल्ली नंबर बोलेरो गाड़ी को पीछा कर जय मातादी लाइन होटल के समीप रोक कर तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बारमद किया हैं। मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि बरामद शराब की संख्या 180 एमएल का 120 बोतल 375 एमएल का 497 बोतल कुल 617 बोतल बरामद किया गया है। वही गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला अंतर्गत लोकटा थाने के सागर कुमार किशन पुर थाने के सूरज सोनी व राजेश कुमार हैं। गिरफ्तार तस्कर को मेडिकल जांच के बाद मोतिहारी जेल भेज दिया गया है । करवाई में एस आई धर्मेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ सैप बल के जवान शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार