अधिवक्ता के खेत में लगी फसल को किया नष्ट
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया। व्यवहार न्यायालय बेतिया के वरीय अधिवक्ता खुर्शीद अनवर के मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी हरपुर टोला के खेत में लगी फसल को कतिपय तत्वों ने जहर छिड़क कर नष्ट कर दिया है। वहीं खेत के रखवार किताबुद्दीन उर्फ झूलन को जहरीली दवा पिलाने का प्रयास किया गया। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि किताबुद्दीन की शिकायत पर सरिसवा बाजार निवासी मो. सइद अख्तर, नसीम अख्तर तथा भोगाड़ी के जमालुद्दीन धोबी व रूस्तम धोबी को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को निर्देश दिया गया है कि वे इस मामले की छानबीन करंे, मामला सत्य पाए जाने पर कार्रवाई करें। एफआईआर मंे किताबुद्दीन उर्फ झूलन ने बताया है कि संध्या चार बजे अधिवक्ता के खेत में लगे तोरी की फसल को नष्ट करने के लिए अभियुक्तगण जहरीली रसायनिक दवा छिड़कने लगे। उन्हें ऐसा करने से किताबुद्दीन ने रोका तो अभियुक्तों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे भी जहर पिलाने का प्रयास किया। लेकिन किताबुद्दीन के चिल्लाने पर आसपड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए।

Comments
Post a Comment