आशा की नौकरी के नाम पर ठगी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सूत्र:- चनपटिया पीएचसी में आशा कार्यकर्ता के पद पर नौकरी दिलवाने का झांसा दे चनपटिया के बरोहिया निवासी प्रभु लाल साह से 50 हजार रुपये की ठगी कतिपय तत्वों ने कर ली है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभु लाल साह की शिकायत पर चनपटिया पीएचसी में कार्यरत फर्मासिस्ट विमलेन्दू शेखर को नामजद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में प्रभु लाल ने बताया है कि उसकी पत्नी ललीता देवी मैट्रिक पास महिला है। उसने वार्ड नं. 10 से आशा कार्यकर्ता के पद पर बहाली के लिए आवेदन दिया था। इसी क्रम में अभियुक्त विमलेंदू शेखर ने कहा कि एक लाख रुपया व कागजात लेकर मुझसे मिल लो। लेकिन प्रभु लाल कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करने लगा। 12 जनवरी को प्रभु लाल एक प्राइवेट स्कूल के कैंपस में था। तभी अभियुक्त विमलेन्दू एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा, बोला कि 50 हजार रुपया दो साक्षात्कार के बाद तुम्हारी पत्नी का चयन उस पद के लिए हो जाएगा। झांसे में आकर प्रभुलाल ने 50 हजार रुपया दे दिया। उसके बाद साक्षात्कार हुआ, लेकिन दूसरी महिला की बहाली उस पद पर कर दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार