थानाध्यक्ष ने सीम विक्रेताओं, बाईक मैकेनिकों व डीजे मालिकों को बैठक में कई सख्त चेतावनी दी।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया संवाद सूत्र:-
लौरिया। एक संवाददाता।
थाना में स्थित संवाद परिसर में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने एक बैठक की। बैठक में लौरिया के सभी सीम विक्रेता, डीजे मालिक और मोटरसाइकिल मिस्त्री शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि सीम विक्रेता यदि किसी ब्यक्ति को सीम निर्गत कर रहे हैं तो वे ग्राहक को पूरी कागजात लेकर ही सीम निर्गत करें। यदि किसी तरह की लापरवाही आपके द्वारा बरती गई तो आपही कार्रवाई की जाएगी। ऐसा न हो कि आप ग्राहक को सीम देकर फिर उसी नाम पर दूसरा सीम लेकर किसी को दे दें। उस परिस्थिति में आपकी खैर नहीं है। वहीं शहर में मोटरसाइकिल बनाने वाले मिस्त्रियों को थानाध्यक्ष श्री भट्ट ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई आपके पास अपनी बाईक बनवाने के लिए आता है और उसमें समय लगने वाला है तो, सबसे पहले आप बाईक मालिक का आधार कार्ड का फोटो कॉपी ले लें, साथही एक रजिस्टर में उसे दर्ज करें। अकसर देखने में आता है कि कुछेक मिस्त्रियों द्वारा भी चोरी की बाईक बेचवाई जाती है। आप सतर्क हो जाएं। मेरे जांच में यदि आपके गैरेज में लावारिस हालत में कोई गाड़ी मिली तो आपको ही अभियुक्त बनाकर जेल भेजा जाएगा।
जबकि डीजे ऑपरेटरों से कहा कि आप अपना डीजे का सटा करते समय इस बात को निश्चित कर लें कि जो ब्यक्ति जुलूस आदि के लिए साटा कर रहा है, वह निबंधित है कि नहीं। साथही डीजे पर अश्लील, द्विअर्थी या उत्तेजक नारा या गाना नहीं बजना चाहिए। आपको प्रशासन द्वारा दिए गए समय का भी ख्याल रखना होगा। मौके दारोगा दिलीप तिवारी के साथ राजकुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, कृष्णा मिस्त्री, पंकज आदि थे।

Comments
Post a Comment